Hot Deals from Flipkart

Tuesday, October 4, 2011

इस देश में हर व्यक्ति के पास है कार !


अगर आप सोच रहे हैं कि हम अमेरिका या किसी अमीर यूरोपीय देश की बात कर रहे हैं तो आप गलत हैं। हम बात कर रहे हैं साइप्रस की। यहां दुनिया में प्रति व्यक्ति कार घनत्व सबसे ज्यादा है यहां हर 1000 व्यक्तियों में से 753 लोगों के पास कार हैं। यह देश यूरोपीय यूनियन के उन चुने हुए चार
देशों में शामिल है जहा भारत की तरह लोग लेफ्ट हैंड ड्राइविंग करते हैं।




इस देश की आय का मुख्य स्रोत टूरिज्म और वित्तीय सेवाओं से आता है। इस देश के बाद नंबर आता है आईसलैंड का यहां भी 1000 व्यक्तियो पर 736 कारें हैं प्रति व्यक्ति कार घनत्व के मामले में यह देश दुनिया में दूसरे स्थान पर है। लेकिन इसकी अर्थव्यस्था चरमराने लगी है देश पर 50 अरब यूरो
का विशाल कर्ज हैं और इसकी बैंकिंग प्रणाली बुरी तरह से खोखली हो सकती है।

लेकिन आपको बात दें कि भारत और चीन दुनिया में सबसे ज्यादा कारों का निर्माण करते हैं है लेकिन यहां प्रति व्यक्ति कारों का घनत्व काफी कम है। भारत में प्रति एक हजार व्यक्तियों पर सिर्फ 18 कारें है जबकि चीन में यह आंकडा सिर्फ 53 है। चीन दुनिया का सबसे ज्यादा कार निर्माण का केन्द्र है और भारत में भी कारें की बिक्री कई रिकॉर्ड बना चुकी है लेकिन प्रति व्यक्ति कार के मामले में ये दोनों देश पहले 25 देशों में भी नहीं आते हैं।